विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

(A) एशिया
(B) ‎ऑस्ट्रेलिया
(C) अमेरिका
(D) अफ्रीका

Answer : एशिया

Explanation : विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है। जो पृथ्वी के स्थलीय क्षेत्रफल के लगभग 29.72 प्रतिशत (4,45,79,000 वर्ग किमी.) भाग पर विस्तृत है। विश्व में समुद्र तल से सबसे ऊंचा स्थान (माउंट एवरेस्ट-8,848 मीटर) तथा सबसे गहरा गर्त (मेरियाना-11,022 मीटर, मिंडानाओ द्वीप के पास) इसी महाद्वीप में विद्यमान है। पृथ्वी सतह पर सबसे नीचा स्थान मृत सागर (औसत समुद्र तल से 408 मीटर नीचा) तथा सबसे गहरी महाद्वीपीय द्रोणी बेकाल झील (1,620 मीटर गहरी) द्वारा आवृत्त है। सर्वाधिक लंबी तटीय सीमा (62,800 किमी) इसी महाद्वीप की है। विश्व के सभी जलवायु प्रकार इस महाद्वीप में पाए जाते हैं। पृथ्वी पर प्राणि जात एवं वनस्पति जात की सर्वाधिक विविधता इस महाद्वीप में पाई जाती है। यूनान के पूर्व में स्थित होने के कारण ग्रीक लोग इसे एशिया कहकर पुकारते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि एशिया शब्द की उत्पत्ति असीरियन शब्द असु (Asu) से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ पूर्व (East) होता है।
Tags : एशिया भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भूगोल
Related Questions
Web Title : Vishwa Ka Sabse Bada Mahadweep Kaun Sa Hai