राजा नाहर सिंह का किला कहां स्थित है?

(A) महेंद्रगढ़ में
(B) रोहतक में
(C) यमुनानगर में
(D) बल्लभगढ़ में

Answer : बल्लभगढ़ में

Explanation : राजा नाहर सिंह का किला हरियाणा के बल्लभगढ़ में स्थित है। इस किले का निर्माण कार्य बल्लभगढ़ रियासत के राजा बलराम सिंह ने शुरू करवाया था। बलराम सिंह 1739 ई. में बल्लभगढ़ की रियासत के राजा बने थे। बलराम सिंह के बाद बल्लभगढ़ रियासत के सभी शासकों ने इस किले के निर्माण में अपना योगदान दिया। 1850 ई. में राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ रियासत का राजा बना। राजा बनने के पश्चात् उसने इस किले के निर्माण को पूर्ण करवाया, इसलिए इसे राजा नाहर सिंह का किला कहा जाता है। इस किले की संरचना भरतपुर किले से मिलती – जुलती है। इस किले की मूल विशेषता यह है कि इस किले के चारों कोनों पर बुर्ज बने हुए थे, जिस पर तोपें लगी हुई थीं। इस किले में दो मुख्य द्वार हैं—अजीत सिंह द्वार और बल्लू सिंह द्वार।
Tags : हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Raja Nahar Singh Ka Kila Kahan Sthit Hai