वायुमंडल की सबसे निचली परत कौन सी है?

(A) समताप मंडल
(B) क्षोभमंडल
(C) मध्यमंडल
(D) बाह्य मंडल

Answer : क्षोभमंडल

Explanation : वायुमंडल की सबसे निचली परत क्षोभमंडल है। जो ध्रुवों पर 8 किमी तथा विषुवत् रेखा पर 18 किमी की ऊंचाई तक पाई जाती है। क्षोभमंडल (Troposphere) में तापमान के गिरने की दर 165 मी की ऊंचाई पर 1°C तथा 1 किमी की ऊंचाई पर 6.4°C होती है। क्षोभमंडल में वायुमंडल की कुल राशि का 90% भाग पाया जाता है। आंधी, बादल, वर्षा आदि प्राकृतिक घटनाएँ इसी मंडल में घटित होती हैं साथ ही धरातलीय जीवों का संबंध इसी मंडल से होता है। इसी के अंतर्गत भारी गैसों, जलवाष्प तथा धूलकणों का अधिकतम भाग रहता है। इस मंडल की ऊंचाई सर्दी की अपेक्षा गर्मी में अधिक हो जाती है। इस मंडल की ऊपरी सीमा को क्षोभ सीमा (Tropopause) भी कहते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vayumandal Ki Sabse Nichli Parat Kaun Si Hai