घड़ियाल परियोजना कब शुरू की गई?

(A) वर्ष 1965 में
(B) वर्ष 1970 में
(C) वर्ष 1975 में
(D) वर्ष 1977 में

Answer : वर्ष 1975 में

Explanation : घड़ियाल परियोजना वर्ष 1975 में शुरू की गई थी। उड़ीसा के धेनकनाल जिले के टिकरपाड़ा स्थान से 1975 में घड़ियाल प्रजनन परियोजना (Crocodile Breeding Project) की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की सहायता से की गई थी। मगर जनन एवं प्रबंध के कार्य से जुड़े हुए विशेषज्ञ डॉ. एच.आर. बस्टर्ड की सलाह के आधार पर भारत में मगर फार्म उद्योग (Crocodile Farming Industry) के विकास की आवश्यकता का आभास हुआ। वर्ष 1975 में शुरू की गई इस परियोजना का विस्तार राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अंडमान, असम, बिहार, नागालैंड तथा उत्तर प्रदेश में भी किया गया है। चंबल अभ्यारण्य (5400 वर्ग किमी.) तथा कृष्णा अभ्यारण्य दो सबसे बड़े मगरमच्छ अभ्यारण्य कहे जाते हैं। चंबल अभ्यारणय की विशालता का अनुमान इस बात से सरलतापूर्वक लगाया जा सकता है कि इसका विस्तार क्षेत्र राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश तक है। भारत में मगरमच्छ का भी शिकार कानूनी रूप से प्रतिबंधित है।
Tags : पर्यावरण प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ghadiyal Pariyojana Kab Shuru Hui