धमाल किस राज्य का लोक नृत्य है?

(A) बिहार
(B) हरियाणा
(C) गुजरात
(D) हिमाचल प्रदेश

Answer : हरियाणा

Explanation : धमाल हरियाणा राज्य का लोक नृत्य है। इस प्रसिद्ध लोक नृत्य की लोकप्रियता महेंद्रगढ़ व झज्जर में अत्यधिक है। ऐसी मान्यता है कि यह नृत्य महाभारत काल से ही प्रचलन में है। इस नृत्य में हरियाणा के रणबांकुरों की ओजस्विता तथा वीरता की स्वाभाविक झलक दिखाई देती है। माना जाता है कि राजाओं द्वारा इस नृत्य का प्रयोग युद्ध के समय सैनिकों के उत्साहवर्द्धन हेतु किया जाता था। इस नृत्य में डफ, ढोलक, खड़ताल, तूम्बे, खंजरी, बीन, बांसुरी तथा चिमटा आदि वाद्य यन्त्रों का प्रयोग होता है। इस नृत्य का आयोजन चांदनी रात में खुले मैदान के बीच होता है। वर्तमान में यह नृत्य फसलों की कटाई की खुशी में किया जाता है।
Tags : हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dhamaal Kis Rajya Ka Lok Nritya Hai