आंखों से कौन-सी किरणें नहीं देखी जा सकती है?

(A) पराबैंगनी किरणें
(B) गामा किरणें
(C) अवरक्त किरणें
(D) उपर्युक्त सभी

Question Asked : [RRB Ahmedabad, DD/SPW Exam 17-10-2004]

Answer : उपर्युक्त सभी

पराबैंगनी किरणें, गामा किरणें तथा अवरक्त किरणें आंखों से नहीं देखी जा सकती है।
पराबैंगनी किरणें (UV rays) — इसकी खोज रिटर ने की थी। इसका तरंगदैर्ध्य परिसर 10-8 m 10-7 m तक होता है। इसकी आवृत्ति 1016 से 10 14 Hz तक होती है इसका उपयोग सिकाई करने, प्रकाश वैद्युत प्रभाव को उत्पन्न करने, बैक्टीरिया को नष्ट करने में किया जाता है।
गामा किरणें — इसकी खोज बैकुरल ने की थी। इसका तंरगदैर्ध्य परिसर 10-14m से 10-10m तक होता है। इसकी आवृ​त्ति 1020Hz से 1018Hz तक होती है। इसकी वेधन क्षमता अत्यधिक होती है। इसका उपयोग नाभिकीय अभिक्रिया तथा कृत्रिम रेडियोधर्मिता में की जाती है।
अवरक्त किरणें — इसकी खोज हर्शेल ने की थी। इसका तरंगदैर्ध्य परिसर 7.8 x 10-7m से 10-3m तक होता है। इसकी आवृत्ति परिसर 1012 से 1010 Hz तक होती है। ये किरणें ऊष्मीय, विकिरण है। ये जिस वस्तु पर पड़ती है, उसका ताप बढ़ जाता है। इसका उपयोग कुहरे में फोटोग्राफी करने एवं रोगियों की सिकाई करने में किया जाता है। TV के रिमोट कंट्रोल में भी इनका प्रयोग किया जाता है।
Tags : प्रकाशिकी भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Aankhon Se Konsi Kiranen Nahi Dekhi Ja Sakti Hai