अभिज्ञान शाकुंतलम् का हिंदी अनुवाद किसने किया?

(A) सदासुख लाल
(B) गोस्वामी विट्ठलनाथ
(C) राजा लक्ष्मणसिंह
(D) राजा शिवप्रसाद

Answer : राजा लक्ष्मणसिंह

Explanation : अभिज्ञान शाकुंतलम् का हिंदी अनुवाद राजा लक्ष्मणसिंह ने किया। राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म 9 अक्टूबर, 1826 को आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। घर पर उर्दू और हिंदी पढ़ने के बाद उन्होंने कॉलेज में अंग्रेजी की शिक्षा प्राप्त की और पश्चिम उत्तर प्रदेश लेफ्टिनेंट गवर्नर के कार्यालय में अनुवादक नियुक्त हो गये। फिर वे तहसीलदार बने और 1857 में अंग्रेज़ों की सहायता करने पर डिप्टी कलेक्टर का पद और 'राजा' की उपाधि मिली। वह भारतेंदु हरिश्चंद्र युग से पूर्व की हिंदी गद्यशैली के प्रमुख विधायक थे। उन्होंने हिंदी को हिंदी संस्कृति के अनुकूल संस्कृतनिष्ठ बनाने की चेष्टा की। वर्ष 1861 में राजा लक्ष्मण सिंह ने आगरा से 'प्रजा हितैषी नामक पत्र निकाला। 1863 में महाकवि कालिदास की अमर कृति 'अभिज्ञान शाकुंतलम्' का हिंदी अनुवाद, 'शंकुतला नाटक' के नाम से प्रकाशित हुआ। इसमें हिंदी की खड़ी बोली का जो नमूना आपने प्रस्तुत किया, उसे देखकर लोग चकित रह गए। इसके बाद 1877 में कालिदास के 'रघुवंश' महाकाव्य का भी हिंदी अनुवाद किया। राजा लक्ष्मण सिंह की अधिक ख्याति अनुवादक के रूप में मिली और 14 जुलाई, 1896 को उनकी मृत्यु हो गयी।
Tags : अभिज्ञान शाकुंतलम् कालिदास
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Abhigyan Shakuntalam Ka Hindi Anuvad Kisne Kiya