आधुनिक हरियाणा का निर्माता किसे कहा जाता है?

(A) देवीलाल
(B) बंसीलाल
(C) चंद्रावती
(D) भजनलाल

Answer : चौधरी बंसीलाल

Explanation : आधुनिक हरियाणा का निर्माता चौधरी बंसीलाल को कहा जाता है। बंसीलाल 1968, 1972, 1986 और 1996 में से चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। ये भगवत दयाल शर्मा एवं राव वीरेन्द्र सिंह के बाद हरियाणा के तीसरे मुख्यमंत्री थे। इनका जन्म 26 अगस्त, 1927 को वर्तमान हरियाणा के भिवानी जिले के गोलागढ़ गांव में हुआ था। चौधरी बंसीलाल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आधुनिक हरियाणा के निर्माता माने जाते हैं। ये हरियाणा विधानसभा के सात बार वर्ष 1967, 1968, 1972, 1986, 1991 और 1996 सदस्य बने थे। बंसीलाल 21 दिसंबर, 1975 से 24 मई, 1977 तक देश के रक्षामंत्री भी रहे थे। ये दिसंबर 1984 में रेलमंत्री तथा जून, 1986 में परिवहन मंत्री भी रहे थे। इनका निधन 28 मार्च, 2006 को हुआ।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Adhunik Haryana Ka Nirmata Kise Kaha Jata Hai