बाणभट्ट किस सम्राट के राजदरबारी कवि थे?

(A) चंद्रगुप्त
(B) समुद्रगुप्त
(C) हर्षवर्धन
(D) शाहजहां

Question Asked : [PGT Exam 2013]

Answer : हर्षवर्धन

महाकवि बाणभट्ट सम्राट हर्षवर्धन के सभा पंडित थे। इनका समय सातवीं शताब्दी का पूर्वार्ध माना जाता है। बाणभट्ट की माता का नाम राजदेवी और पिता का नाम चित्रभानु था। उनके पूर्वज सोननदी पर प्रीतिकूट नामक नगर में निवास करते थे। यह स्थान संभवत: बिहार प्रांत के पश्चिमी भाग में शाहाबाद (आरा) जनपद के अंतर्गत स्थित था। बाणभट्ट वात्स्यायन वंश के कुलदीपक थे। [बाण का वंशवृक्ष वत्स→कुबेर→पाशुपत→अर्थपति→चित्रभानु→बाणभट्ट→भूषण भट्ट (पुलिन,पुलिन्द)] इसी वंश में कुबेर नामक एक असाधारण विद्यान ने जन्म लिया था। कुबेर से पांचवीं पीढ़ी में बाण का नाम आता है। बाणभट्ट शड्डर के उपासक थे। प्रसन्नता की बात है कि महाकवि बाणभट्ट ने हर्षचरित (प्रथम 2 उच्छ्वास) और कादम्बरी (भूमिका, श्लोक 10 से 20) में अपनी आत्मकथा और वंश परिचय आदि प्रामाणिक जीवनवृत्त दिया है।
Tags : संस्कृत संस्कृत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Banabhatta Kis Samrat Ke Raj Darbari Kavi The