भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कहाँ हुआ था?
(A) बम्बई
(B) कलकत्ता
(C) नागपुर
(D) सूरत
Explanation : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन बम्बई में हुआ था। कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन पूना में होना था किन्तु वहां प्लेग फैल जाने के कारण इसे बम्बई में करना पड़ा। गोकुल तेजपाल संस्कृत कॉलेज बम्बई में 28 दिसम्बर, 1885 में हुआ। जिसके प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 में की गई थी। भारत के सेवानिवृत्त ब्रिटिश अधिकारी एलेन ओक्टोवियन ह्युम ने कांग्रेस के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : आधुनिक इतिहास, इतिहास प्रश्नोत्तरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams