भारत का सबसे बड़ा हड़प्पा स्थल कौन सा है?

(A) दौलतपुर
(B) मिताथल
(C) राखीगढ़ी
(D) बनावली

Answer : राखीगढ़ी

Explanation : भारत का सबसे बड़ा हड़प्पा स्थल राखीगढ़ी है। यह पुरास्थल हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद खंड में है। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की वर्तमान स्थिति पाकिस्तान में होने के कारण राखीगढ़ी भारत का सबसे बड़ा हड़प्पाई स्थल है। यह लगभग 220 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत है। यह ऋग्वैदिक दृष्वती नदी के दाएं तट पर स्थित था। यहां से प्रारंभिक हड़प्पा और परिपक्व हड़प्पा सभ्यता के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। यह सीसवाल सभ्यता का भी प्रमुख केंद्र रहा है। यह स्थल सर्वप्रथम वर्ष 1969 में खोजा गया था। इस स्थल का उत्खनन वर्ष 1997 में आरम्भ किया गया, जो वर्ष 2000 तक चला। इस स्थल से मकान, मृद्भांड तथा विशिष्ट पत्थर के बने आभूषण भी प्राप्त हुए हैं।
Tags : हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sabse Bada Hadappa Sthal Kaun Sa Hai