भारत के पश्चिम में कौन से देश हैं?

(A) चीन, नेपाल और भूटान
(B) पाकिस्तान और अफगानिस्तान
(C) श्रीलंका और मालदीव
(D) म्यांमार और बांग्लादेश

Answer : पाकिस्तान और अफगानिस्तान

Explanation : भारत के पश्चिम में दो देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान हैं। भारत की भूमि की सीमाऐं उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, उत्तर में चीन (तिब्बत) नेपाल और भूटान के साथ तथा पूर्व में म्यांमार व बांग्लादेश के साथ है। दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ोसी दो द्वीप समूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीव है। भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुद्री रास्ता पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी है। मालदीव, लक्षद्वीव समूह के दक्षिण में स्थित है। भारत की स्थलीय सीमा की कुल लंबाई 15,200 किमी है। मुख्य स्थलखण्ड के सहारे भारत की समुद्री सीमा की लंबाई 6,100 किमी है, जो अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप की तटरेखा को समाहित करने पर 7,517 किमी लंबी हो जाती है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Paschim Mein Kaun Se Desh Hai