भारत में कागज का प्रयोग कब से प्रारंभ हुआ?

(A) 12वीं शताब्दी
(B) 13वीं शताब्दी
(C) 14वीं शताब्दी
(D) 15वीं शताब्दी

Question Asked : [BPSC (Pre) 2017-18]

Answer : 12वीं शताब्दी

कागज के आविष्कार का श्रेय चीन के त्साइ-लून नामक व्यक्ति को है जिसने ईसा की प्रारंभिक वर्षों में आविष्कार किया। भारत में ईसा की 11वीं सदी तक कागज का व्यापक उपयोग नहीं हुआ था। कागज का प्राचीनतम उल्लेख धार नगरी के राजा भोज का है। भारत में उपलब्ध्य कागज पर लिखी गयी सबसे प्राचीन संस्कृत पुस्तक पंचरक्ष है। नेपाल से प्राप्त 1105 ई. की यह हस्तलिपि वर्तमान में कोलकाता के 'आशुतोष संग्रहालय' में सुरक्षित है भारत में विशेषकर पश्चिम भारत में कागज निर्माण की जानकारी अरबों के जरिए पहुंची। ईसा की 8वीं सदी से ईरान का खुरासानी कागज भारत में पहुंचा और कई सदियों तक आयात किया जाता रहा।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Kagaz Ka Prayog Kab Se Prarambh Hua