भारत में प्रथम फ्रांसीसी कंपनी किसने स्थापित की थी?

(A) कोल्बर्ट
(B) डुमास
(C) डूप्ले
(D) स्वार्न्स

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 1995]

Answer : कोल्बर्ट

फ्रांसीसी अन्य यूरोपियों की तुलना में व्यापारिक लाभों के लिये प्रतिद्वन्द्विता करने में सबसे पीछे रहे। फिर हेनरी चतुर्थ रिचलू और कोलबर्ट जैसे प्रमुख फ्रांसीयिों ने पूर्वीय व्यापार के महत्व को महसूस किया। कोल्बर्ट के अनुरोध पर सन् 1664 ई. में फ्रांसीसी कंपनी, 'कंपनी द इंद ओरिएंताले' की स्थापना हुई। इस कंपनी का निर्माण राज्य द्वारा हुआ और राज्य ही इसका सारा खर्च देता था। डुप्ले को 1720 ई. में पाण्डिचेरी में उच्च पद पर नियुक्त किया गया, 1730 ई. में वह चंद्रनगर का गवर्नर नियुक्त हुआ। 1741 ई. में ड्यूमा के लौटने पर उसे फ्रांसीसी बस्तियों का गवर्नर नियुक्त किया गया। वह एक कुशल प्रशासक एवं योग्य सेनापति था। कर्नाटक के दो आंग्ल-फ्रांसीसी युद्ध (1746-48) (1748-54) में उसकी विजय उसके योग्य सेनापति होने के उदाहरण हैं।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Pratham Francisi Company Kisne Sthapit Ki Thi