कोरोमंडल बंदरगाह से डचों द्वारा निर्यात की प्रमुख वस्तु क्या थी?
(A) वस्त्र
(B) नील
(C) मसाले
(D) शोरा
Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 1995]
दक्षिण पूर्व एशिया के मसाला द्वीपों में सीधा प्रवेश प्रापत करने के उद्देश्य से डचों ने 1596 ई. से कई बार सामुद्रिक यात्रायें की अंतत: 1602 ई. में डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की। 1605 ई. में डचों ने पूर्वगीजों से अंबायना ले लिया। धीरे-धीरे मसाला द्वीप (इंडोनेशिया) में उन्हीं को हराकर प्रभुत्व स्थापित किया। व्यापारिक स्वार्थों से प्रेरित होकर डच भारत भी आये। यहां उन्होंने गुजरात में कोरोमंडल समुद्र तट पर व्यापारिक कोठियां स्थापित की। 1605 ई. में मुसलीपट्टनम में उनकी प्रथम कोठी स्थापित हुई। कोरोमंडल से वे सूती वस्त्र, मालाबार से मसालों का निर्यात करते थे।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, प्राचीन काल भारत, मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams