चण्डीगढ़ का वास्तुविद् ले कोर्बुजिया किस देश का निवासी था?

(A) नीदरलैंड्स
(B) पुर्तगाल
(C) यू.के.
(D) फ्रांस

Answer : फ्रांस

Explanation : चंडीगढ़ शहर का वास्तुकार ले. कोर्बुजियर फ्रांस का निवासी था। इसका जन्म स्वीट्जरलैंड में हुआ था लेकिन 1930 में इसने फ्रांस की नागरिकता प्राप्त कर ली थी। उसी ने चंडीगढ़ शहर को डिजाइन किया था। चंडीगढ़ के 'ओपन हैंड स्मारक' यानि खुला हाथ स्मारक का डिजाइन ले. कोर्बुजियर ने ही बनाया था। यह चंडीगढ़ का आधिकारिक प्रतीक है। यह हाथ 85 फीट ऊंचा है और इसका वजन लगभग 50 टन है। इसे एक गड्ढे खाई में लगाया गया है, जिसे विचार की गहराई कहा जाता है। इस स्मारक को धातु की चादरों से बनाया गया है और यह उस अवधि की अवाँगार्द कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस हाथ की हथेली चौड़ी फैली हुई है, और यह मौसम के अनुरूप हवा की दिशा में घूमता है।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chandigarh Ka Vastuvid Li Karbujiye Kis Desh Ka Nivasi Tha