क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव कहां के रहने वाले हैं?

Answer : मुंबई, महाराष्ट्र

Explanation : क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव मुंबई, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनका जन्म 14 सितंबर 1990 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से पूरी की है। जिसके बाद उन्होंने पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसी कॉलेज से बीकॉम भी किया। उनके पिता अशोक कुमार यादव BARC में इंजीनियर हैं। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन का शौक था। एक दिन उनके पिता ने ही उन्हें क्रिकेट या बैडमिंटन में से किसी एक को चुनने के लिए कहा इसके बाद सूर्यकुमार ने क्रिकेट को चुना। क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की मां का नाम स्वप्ना यादव है। सूर्य ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वह 360 डिग्री प्लेयर हैं। वह जहां चाहें वहां शॉट मार सकते हैं। वह साल 2022 में टी 20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक छक्के मारने वाले प्लेयर बन गए हैं। यादव ने अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में 277 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 22 गेंदों में 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Cricketer Suryakumar Yadav Kahan Ke Rahane Wale Hain