5 वर्ल्ड कप में गोल करने वाला पहला फुटबॉलर कौन बना है?

(A) लियोनेल मेसी
(B) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(C) एंटोनी
(D) नेमार

Answer : क्रिस्टियानो रोनाल्डो

Explanation : 5 वर्ल्ड कप में गोल करने वाला दुनिया का पहला फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) बने है। उनकी पेनल्टी ने पुर्तगाल को कतर में चल रहे फीफा विश्व कप में घाना पर 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज करने में मदद की। पुर्तगाल के कप्तान ने घाना के खिलाफ खेल के 65वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। ग्रुप H के पहले मुकाबले में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने 65वें मिनट में पहला गोल मारा, इसी के साथ वह पांच अलग-अलग वर्ल्ड कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022) में स्कोर करने वाले दुनिया के पहले पुरुष फुटबॉलर बन गए हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ये 118वां अंतरराष्ट्रीय गोल था। इस उपलब्धि के साथ रोनाल्डो ने ब्राजील के पेले, जर्मनी के यूवे सीलर और मिरास्लोव क्लोज को पीछे छोड़ दिया है। जिन्होंने चार वर्ल्ड कप में गोल मारे हैं। 37 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने इंटरनेशनल गोल की संख्या 118 कर दी है। घाना के खिलाफ 3-2 की जीत में उन्होंने वर्ल्ड कप करियर का आठवां गोल दागा।
Tags : एशियाई खेल खेल जगत प्रश्नोत्तरी खेल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 5 World Cup Mein Goal Karne Wala Pahla Football Kaun Bana Hai