प्रिंस ऑफ वेल्स कप किस खेल से संबंधित है?

Prince of Wales Cup is related to which sport

(A) बेसबॉल
(B) बॉक्सिंग
(C) हॉकी
(D) बॉलीबॉल

Answer : हॉकी (Hockey)

Explanation : प्रिंस ऑफ वेल्स कप हॉकी खेल से संबंधित है। हॉकी खेल की प्रतियोगिता दो टीमों के बीच होती है। प्रत्येक टीम में 11–11 खिलाड़ी होते हैं। 1 गोल रक्षक, 2 सुरक्षा पंक्ति में, 3 मध्य पंक्ति में तथा 5 अग्रिम पंक्ति में होते हैं। इस खेल की अवधि 75 मिनट होती है जिसमें 5 मिनट का मध्यान्तर भी होता है। 35–35 मिनट के दो हॉफ होते हैं। हॉकी की लम्बाई 36 इंच (91.44 सेमी) तथा वजन 28 औंस (794 ग्राम) और न्यूनतम 12 औंस (340 ग्राम) होता है। हॉकी खेल का मैदान आयताकार होता है। इसकी लम्बाई 100 गज (91.40 मी) तथा चौड़ाई 60 गज (55 मी) होती है। मैदान में सभी रेखाओं को 3 इंच (7.62 सेमी) चौड़ा बनाया जाता है। मैदान की लम्बाई वाली रेखा को 'साइड लाइन' तथा चौड़ाई वाली लाइन को 'कोगो लाइन' कहते हैं।

हॉकी खेल से सम्बंधित कप और ट्रॉफी अन्य है : आगा खाँ कप, ऑल्विन एशिया कप, अजलान शाह कप, बेटन कप, भीम सेन ट्रॉफी, बी.एम.डब्ल्यू. ट्रॉफी, बांबे गोल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, क्लार्क ट्रॉफी, ध्यान चंद ट्रॉफी, एसेंदा चैंपियंस कप, यूरोपियन नेशंस कप, गुरमीत ट्रॉफी, गुरु नानक कप, ज्ञानवती देवी ट्रॉफी, इंदिरा गांधी गोल्ड कप, इंटरकांटिनेंटल कप, खान अब्दुल गफ्फारखान कप, कुप्पूस्वामी नायडू कप, लेडी रतन टाटा कप (म​हिला), लाल बहादुर शास्त्री कप, महाराजा रणजीत सिंह गोल्ड कप, मोदी गोल्ड कप, मुरुगप्पा गोल्ड कप, नेहरू ट्रॉफी, प्राइम मिनिस्टर्स गोल्ड कप, रंगास्वामी कप, रंजीत सिंह गोल्ड कप, रेने फ्रेंक ट्रॉफी, संजय गांधी ट्रॉफी, सिंधिया गोल्ड कप, श्री राम ट्रॉफी, टुंकू अब्दुल रज्जाक कप, वेलिंगटन कप, विश्व कप, यादविंद्र कप।
Tags : खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी खेल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Prince Of Wales Cup Kis Khel Se Sambandhit Hai