मणिपुर के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

(A) ओकरम इबोबी सिंह
(B) राधाबिनोद कोइजाम
(C) एन बीरेन सिंह
(D) वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह

n-biren-singh

Answer : एन बीरेन सिंह (N. Biren Singh)

Explanation : मणिपुर के वर्तमान मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह है। उन्होंने दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ 21 मार्च 2022 को ली। राजधानी इंफाल स्थित राजभवन में राज्यपाल एल गणेशन ने एन बीरेन सिंह को दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। पहली बार उन्होंने 15 मार्च 2017 को शपथ ग्रहण की थी। इसी के साथ वह मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पहले मुख्यमंत्री भी बने थे। बिरेन सिंह ने अक्टूबर 2016 में कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये थे। फुटबाल खिलाड़ी से पत्रकार और फिर राजनेता बने बिरेन सिंह एक समय पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खास सहयोगी थे।

बता दें कि मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की। बीजेपी को सूबे की कुल 60 में से 32 सीटों पर जीत मिली थी। 2017 में भी बीजेपी ने सरकार बनाई थी और एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, तब बीजेपी सूबे की विधानसभा में दूसरे नंबर की पार्टी थी। बीजेपी को 21 सीटों पर जीत मिली थी।
Tags : कौन क्या है मणिपुर मुख्यमंत्री
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Current Chief Minister Of Manipur