धीरे-धीरे (Dheere Dheere) में कौन सा समास है?

(A) द्वन्द्व समास
  (B) अव्ययीभाव समास
(C) कर्मधारय समास
(D) द्विगु समास

Question Asked : असिस्टेन्ट एकाउण्टेंन्ट परीक्षा, 2015

Answer : अव्ययीभाव समास

धीरे-धीरे (Dheere Dheere) में अव्ययीभाव समास है। जिस समास का प्रथम पद प्रधान हो, अव्यय भी हो तथा दूसरा पद संज्ञा हो उसे अव्ययी भाव समास कहते हैं। जैसे –प्रत्येक, एक-एक के प्रति यहाँ प्रति प्रधान (अव्यय) तथा एक संज्ञा है। जिस शब्द का दोनों पद प्रधान हो वह द्वन्द्व समास होता है। जैसे भाई-बहन, माता-पिता। जिस शब्द का प्रथम पद विश्लेषण तथा दूसरा पद विशेष्य (संज्ञा) हो 'कर्मधारय समास' होता है जैसे – परम ईश्वर। जिस शब्द में प्रथम पद संख्यावाची तथा दूसरा पद संज्ञा हो 'द्विगु समास' होता है। जैसे – इकतारा, दुगुना।
Tags : समास सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dheere Dheere Me Kaun Sa Samas Hai