धोलावीरा किस राज्य में है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) राजस्थान
(C) गुजरात
(D) मध्य प्रदेश

Answer : गुजरात

Explanation : धोलावीरा गुजरात राज्य में है। यह गुजरात राज्य के कच्छ जिले में स्थित एक पुरातत्व स्थल है। धोलावीरा में सिन्धु घाटी सभ्यता के अवशेष और खंडहर मिलते हैं और यह उस सभ्यता के सबसे बड़े ज्ञात नगरों में से एक था। 27 जुलाई को हड़प्पा युगीन नगर धोलावीरा को यूनेस्को (UNESCO) ने वैश्विक धरोहर की सूची में शामिल कर लिया है। धौलावीरा की खोज 1968 में पुरातत्ववेत्ता जगत पति जोशी ने की थी। हड़प्पा सभ्यता के पांच बड़े शहरों में शामिल इसकी खास विशेषताएं हैं– जैसेजल प्रबंधन, कई स्तरों वाली रक्षा व्यवस्था, निर्माण में पत्थरों का अत्याधिक इस्तेमाल और दफन करने की खास संरचनाएं। यहां सिंधु सभ्यता की लिपि में अंकित एक विशाल फलक भी मिला है। सबसे अलग यह नगर तीन भागों में विभाजित है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dholavira Kis Rajya Mein Hai