दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट किस देश का है?

(A) जापान
(B) अमेरिका
(C) कनाडा
(D) चीन

Answer : जापान

Explanation : दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट जापान देश का है। Henley & Partners की पासपोर्ट इंडेक्स ग्लोबल रैंकिंग 2021 के अनुसार जापानियों को दुनिया के 191 देशों में जाने के लिए पहले वीजा मिलने का इंतजार नहीं करना होगा। जबकि दूसरे स्थान पर सिंगापुर है, जहां के नागरिकों को दुनिया के 190 देशों में वीजा फ्री एक्सेस की सुविधा मिली हुई है। दक्षिण कोरिया और जर्मनी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं। जिसमें दक्षिण कोरिया के नागरिकों को 189 देशों में वीजा ऑन एराइवल मिली हुई है। भारत के पासपोर्ट का स्थान 85वें नंबर पर है। दुनिया के 58 देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को बिना किसी पूर्व वीजा के प्रवेश की इजाजत देते हैं। इस स्थान पर भारत के साथ तजाकिस्तान है। साल 2020 में भारत का स्थान 84 था। तब भी दुनिया के 58 देश भारतीय नागरिकों को बिना वीजा के एंट्री देते थे।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Duniya Ka Sabse Shaktishali Passport Kis Desh Ka Hai