एरा प्रत्यय वाले शब्द | Era Pratyay Shabd

(A) फुफेरा
(B) महत्ता
(C) लघुतर
(D) खपत

Answer : फुफेरा

Explanation : एरा प्रत्यय वाले शब्द – लुटेरा, सपेरा, मौसेरा, चचेरा, ममेरा, फुफेरा, चितेरा, ठठेरा, कसेरा, लखेरा, भतेरा, कमेरा, बसेरा, सवेरा, अन्धेरा, बघेरा आदि। जिन कृदंत शब्दों से क्रिया के करने वाले का बोध हो उन्हें कर्त्तवाचक कृदंत कहते हैं। ये कृदंत शब्द धातुओं में अक, अक्कड़, आ, आक, आकू, इयल, इया, ऊ, एरा, ऐया, ऐत, ओड़, ओड़ा, वैया, सार आदि प्रत्ययों को जोड़ने से बनते हैं, जैसे – चितेरा, लखेरा। इसके अलावा जिन प्रत्ययों के जुड़ने से काम के करने वाले का बोध कराने वाले तद्धित शब्द बनते हैं, उन्हें कर्त्तृवाचक तद्धित कहते हैं। ये प्रत्यय हैं— आर, इया, ई, उआ, एरा, एड़ी, एली, वाला, हार, हारा आदि, जैसे – संपेरा, कंसेरा। बता दे कि प्रत्यय दो शब्दों प्रति + अय से मिलकर बना है। जिसका अर्थ होता है ‘साथ में, पर बाद में और 'अय' का अर्थ होता है ‘चलने वाला'। प्रत्यय दो प्रकार के होते है–1. कृदंत और 2. तद्धित।
Tags : प्रत्यय प्रत्यय शब्द
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Era Pratyay Wale Shabd