गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोत क्या है?

(A) सौर ऊर्जा
(B) पवन ऊर्जा
(C) ज्वारीय तरंग ऊर्जा
(D) नाभिकीय ऊर्जा

Question Asked : [RRB Banglore ASM Exam 17-10-2004]

Answer : नाभिकीय ऊर्जा

गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोत नाभिकीय ऊर्जा है। नाभिकीय ऊर्जा से विश्व की कुल विद्युत का 1/6 भाग प्राप्त होता है यद्यपि भारत में इसका प्रतिशत काफी कम है। परमाणु के नाभिक में परिवर्तन करने पर परमाणु ऊर्जा निर्मुक्त होती है। परमाणु ऊर्जा की खोज सर्वप्रथम फ्रांसीसी वैज्ञानिक हेनरी बेकुरल ने 1896 ई. में की थी। गौरतलब है कि परमाणु ऊर्जा यूरेनियम, प्लूटोनियम या थोरियम के विखंडन या हाइड्रोजन का हीलियम में संलयन के द्वारा प्राप्त की जा सकती है। आजकल अधिकांशत: यूरेनियम का ही प्रयोग होता है। प्राकृतिक यूरेनियम पूर्णत: दो समस्थानिकों क्रमश: U-235 एवं U-238 का मिश्रण होता है। U-238 का परमाणु संयंत्रों में विखंडन किया जा सकता है जबकि U-238 का उस हद तक विखंडन संभव नहीं हैं। प्राकृतिक यूरेनियम में U-238, 99.3% होता है जबकि U-235 मात्र 0.7% होता है। वर्तमान विश्व में अधिकांशत: संवद्र्धित यूरेनियम का प्रयोग किया जाता है जिसमें U-235 का संकेंद्रण 0.7% से बढ़ाकर 4 से 5 प्रतिशत तक किया जाता है। उल्लेखनीय है कि U-238 का प्रयोग फास्ट ब्रीडश्र रिएक्टरों में किया जाता है।
Tags : आधुनिक भौतिकी भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gair Paramparik Urja Srot Kya Hai