किस किरण की भेदन क्षमता अधिक होती है?

(A) एल्फा किरणें
(B) बीटा किरणें
(C) गामा किरणें
(D) न्यूट्रॉन

Question Asked : [RRB Ahamedabad, DD/SPW Exam 17-10-2004]

Answer : गामा किरणें

गामा किरणें की भेदन क्षमता अधिक होती है। गामा किरणें (Gamma Rays) फोटॉनों की बनी होती है। इन पर कोई आवेश नहीं होता है। ये विद्युतीय तथा चुंबकीय क्षेत्रों से प्रभावित नहीं होती है। इनकी आयनन क्षमता काफी कम होती है इनकी भेदन क्षमता ᾳ तथा Β किरणों से काफी अधिक होती है। इनका वेग प्रकाश के वेग के बराबर होता है। ये एक्स रे के समान होती हैं, पर इनका तरंग दैर्ध्य छोटा होता है। X-किरणों की उत्पत्ति नाभिक के बाहर से होती है, जबकि गामा किरणें नाभिक से उत्सर्जित होती हैं। अत: इसका उपयोग कैंसर की चिकित्सा में किया जाता है। परमाण्विक विस्फोटों से निकलने वाले उत्सर्जी किरणों में गामा किरणें भी होती हैं। ये जीवित ऊतक को हानि पहुंचा सकती है।
Tags : आधुनिक भौतिकी भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Kiran Ki Bhedan Kshamta Adhik Hoti Hai