हिडिम्बा देवी मंदिर कहाँ है?

(A) मध्य प्रदेश
(B) उत्तर प्रदेश
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) गुजरात

Answer : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)

हिडिम्बा देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के मनाली में है। यह एक प्राचीन गुफा मंदिर है, जो भारतीय महाकाव्य महाभारत के भीम की पत्नी हिडिम्बी देवी को समर्पित है। जिसका वर्णन महाभारत में भीम की पत्नी के रूप में मिलता है। यह मनाली में सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। इसे ढुंगरी मंदिर (Dhungiri Temple) के नाम से भी जाना जाता है। मनाली घूमने आने वाले सैलानी इस मंदिर को देखने जरूर आते हैं। यह मंदिर एक चार मंजिला संरचना है जो जंगल के बीच में स्थित है। स्थानीय लोगों ने मंदिर का नाम आसपास के वन क्षेत्र के नाम पर रखा है। बतादें कि इस मंदिर में देवी की कोई मूर्ति स्थापित नहीं है बल्कि हिडिम्बा देवी मंदिर में हिडिम्बा देवी के पदचिह्नों की पूजा की जाती है।
Tags : हिमाचल प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hidimba Devi Mandir Kaha Hai