हिमाचल प्रदेश में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं?

(A) कावेरी नदी
(B) चेनाब नदी
(C) गोदावरी नदी
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : चेनाब नदी

Explanation : हिमाचल प्रदेश में चिनाब, यमुना, रावी, व्यास और सतलुज मुख्य नदियां बहती हैं। चिनाब नदी दो नदियों, चंद्र और भाग के संगम द्वारा बनती है जिसका महाभारत मे भी उल्लेख मिलता है। यमुना नदी यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और इलाहाबाद में गंगा तथा सरस्वती नदी से मिल जाती है। सतलुज नदी पर हिमाचल प्रदेश मे भाखड़ा नांगल बांध बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश की प्रमुख पर्वत चो​टियां ​शिपकी, किन्नौर, कैलाश, शिंगरीला, पीरपंजाल, बाराकोडा आदि है और यहां प्रमुख दर्रे रोहतांग, बारालाचा, शिपकीला, देबसा आदि हैं। भारत में नदियों का बड़ा महत्व है। जिसके कारण धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शैक्षिक, औषधि, पर्यवरण आदि कार्य किसी न किसी रूप में ​नदियों से जुड़े हुए हैं। बता दे कि भारत की प्रमुख नदियों पर कई प्रश्न लगभग सभी सामान्य ज्ञान की प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं।
Tags : नदी भारत की नदियाँ
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Himachal Pradesh Me Kaun Kaun Si Nadiya Behti Hai