हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना कहां हुई?

(A) कानपुर में
(B) दिल्ली में
(C) इलाहाबाद में
(D) लाहौर में

Question Asked : UPPSC 2008

Answer : दिल्ली में

हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना दिल्ली में हुई। शचींद्र नाथ सान्याल द्वारा स्थापित हिंदुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन (HRA स्थापना 1924 में कानुपर में) का नाम बदलकर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन (स्थापना 10 सितंबर, 1928 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में संस्थापक चंद्रशेखर आजाद) चंद्रशेखर आजाद ने कर दिया। इस क्रांतिकारी संगठन का मुख्य उद्देश्य भारत समाजवादी गणतंत्रवादी संगठन था। इसमें सब लोग बहुमत के निर्णय को मानने के लिए बाध्य थे। HSRA के अन्य नेताओं में उत्तर प्रदेश के विजय कुमार सिंन्हा, शिव वर्मा, जयदेव कपूर तथा पंजाब के भगत सिंह, भगवती चरण वोहरा और सुखदेव थे।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी स्वतंत्रता आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hindustan Socialist Republican Association Ki Sthapna Kahan Hui