गदर पार्टी की स्थापना कहाँ हुई?

(A) अफगानिस्तान में
(B) बर्मा में
(C) इंग्लैंड में
(D) संयुक्त राज्य अमेरिका में

Question Asked : UPPSC 2008

Answer : संयुक्त राज्य अमेरिका में

गदर पार्टी की स्थापना संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई। लाला हरदयाल ने वर्ष 1913 में सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका के एस्टोरिया में की। लाला हरदयाल तथा उनके साथियों ने गदर नामक अखबार निकाला। यह पहले गुरुमुखी और उर्दू में निकलता था, बाद में गुजराती और हिंदी में भी निकाला गया। इसका उद्देश्य अंग्रेज़ी साम्राज्य को जड़ से उखाड़ फेंकने का था। गदर पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सरदार सोहन सिंह भाकना थे। इसके अतिरिक्त केसर सिंह थथगढ - उपाध्यक्ष, लाला हरदयाल - महामंत्री, लाला ठाकुर दास धुरी - संयुक्त सचिव और पण्डित कांशी राम मदरोली - कोषाध्यक्ष थे। स्थापना के बाद गदर पार्टी की पहली बैठक सैक्रामेंटो, कैलिफ़ोर्निया में दिसम्बर 1913 में आयोजित की गयी।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी स्वतंत्रता आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gadar Party Ki Sthapna Kahan Hui