इंडोनेशिया के राष्ट्रपति कौन है?

Who is the President of Indonesia 2023?

(A) प्राबोवो सुबियांतो
(B) जोको विडोडो
(C) मुहर्रम इन्स
(D) लॉरेंटिनो कोर्टिजो

Question Asked : UPSSSC Yuva Kalyan Adhikari Exam 2018

Answer : जोको विडोडो (Joko Widodo)

Explanation : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो (Joko Widodo) है। जोको पांच वर्ष के लगातार दूसरे कार्यकाल हेतु इस पद पर मई 2019 में निर्वाचित हुए हैं, इस पद के लिए मतदान 17 अप्रैल, 2019 को इंडोनियाई आम चुनावों के साथ ही कराया गया था। विश्व के इस तीसरे बड़े लोकतंत्र में पहली बार राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, संसद व स्थानीय विधायिकाओं के चुनाव एक साथ ही कराए गए थे। 19 करोड़ से अधिक मतदाता इस चुनाव में मतदान हेतु पात्र थे, जिनमें से 82 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग इस चुनाव में किया। राष्ट्रपति पद हेतु मुकाबला निवर्तमान राष्ट्रपति विडोडो एवं उनके पुराने प्रतिद्वन्द्वी पूर्व जनरल प्राबोवो सुबियांतो (Parabowo Subianto) के बीच था। बता दे कि सुकर्णो इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति थे। उन्हें 17 दिसंबर 1949 को इंडोनेशिया गणराज्य (RIS) गणराज्य का राष्ट्रपति चुना गया था।

बता दे कि इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक विशाल देश है। जिसकी राजधानी जकर्ता से नूसंतारा हो गयी है एवं यह 17,508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 27 करोड़ है, यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है।
Tags : इंडोनेशिया कौन क्या है राष्ट्रपति
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Indonesia Ke Rashtrapati Kaun Hai