इसरो (ISRO) का फुल फॉर्म क्या है?

(A) इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन
(B) इंडियन सैटेलाइट रिमोट ऑर्गेनाइजेशन
(C) इंडियन शटल रिसर्च ऑफिस
(D) इंटरनेशनल सैटेलाइट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन

Question Asked : [बिहार SSC CGL मुख्य परीक्षा 27-01-2013]

Answer : इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन

इसरो (ISRO) का पूरा नाम इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) है। यह भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है जिसका मुख्यालय बेंगलुरू कर्नाटक में है। संस्थान में लगभग सत्रह हजार कर्मचारी एवं वैज्ञानिक कार्यरत हैं। संस्थान का मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष संबधी तकनीक उपलब्ध करवाना है। अन्तरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों में उपग्रहों, प्रमोचक यानों, परिज्ञापी राकेटों और भू-प्रणालियों का विकास शामिल है। 15 अगस्त 1969 में स्थापित, इसरो (Indian Space Research Organisation, ISRO) अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए तत्कालीन भारतीय राष्ट्रीय समिति (INCOSPAR) स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके करीबी सहयोगी और वैज्ञानिक विक्रम अंबालाल साराभाई के प्रयासों से 1962 में स्थापित किया गया।
Tags : भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Isro Ka Full Form Kya Hai