चाँद पर उतरने वाला पहला मनुष्य कौन था?

(A) यूरी गागरिन
(B) नील आर्मस्ट्रांग
(C) राकेश शर्मा
(D) रॉबर्ट मेडेरीज

Question Asked : [बिहार SSC CGL मुख्य परीक्षा 27-01-2013]

Answer : नील आर्मस्ट्रांग

चंद्रमा पर उतरने वाला पहला मानव नील आर्मस्ट्रांग है। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील ने वहां मून वॉक भी किया। उनके चांद पर उतरने के बाद एक अन्य अंतरिक्ष यात्री एडविन एल्ड्रिन भी चांद पर आ गए थे। दोनों ने करीब 2.5 घंटे चांद की जमीन पर बिताए। नील एल्डन आर्मस्ट्रांग एक अमेरिकी खगोलयात्री थे। इसके अलावा वे एक एयरोस्पेस इंजीनियर, नौसेना अधिकारी, परीक्षण पायलट, और प्रोफ़ेसर भी थे। खगोलयात्री (ऍस्ट्रोनॉट) बनने से पूर्व वे नौसेना में थे। नौसेना में रहते हुए उन्होंने कोरिया युद्ध में भी हिस्सा लिया। नौसेना के उन्होंने पुरुडु विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि ली और तत्पश्चात् एक ड्राइडेन फ्लाईट रिसर्च सेंटर से जुड़े और एक परीक्षण पायलट के रूप में 900 से अधिक उड़ानें भरीं। आर्मस्ट्रांग की मृत्यु, सिनसिनाती, ओहायो, में 25 अगस्त 2012 को 82 वर्ष की उम्र में बाईपास सर्जरी के पश्चात् हुई।
Tags : भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chand Par Utarne Wala Pehla Manushya Kaun Tha