जयपाल सिंह मुंडा कौन था?

(A) वे संविधान सभा के सदस्य थे।
(B) उन्होंने आदिवासी महासभा की स्थापना की।
(C) वे पहली भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान थे।
(D) उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए, एक अलग राज्य का अभियान चलाया।

Question Asked : UPSC NDA/NA Exam 2020

Answer : उन्होंने आदिवासी महासभा की स्थापना की।

Explanation : बिरसा मुंडा के शहीद होने के दो साल बाद 1903 में उसी मुंडा आदिवासी क्षेत्र में जहां बाहरी ब्रिटिश राज के खिलाफ उलगुलान की आग बुझी नहीं थी, धधक रही थी, जयपाल सिंह मुंडा का जन्म राँची (झारखंड) में हुआ था। वह राज्य की मुंडा जनजाति से संबंधित थे। जयपाल सिंह मुंडा संविधान सभा के सदस्य थे। जनवरी, 1938 में उन्होंने आदिवासी महासभा की स्थापना की थी। हॉकी के प्रति दीवानगी के चलते जब उनके सामने हॉकी और आईसीएस की नौकरी में से एक चुनने का सवाल खड़ा हुआ तो उन्होंने हॉकी को चुना। जिसके बाद वह पहली भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान बने। उन्होंने वर्ष 1928 में नीदरलैंड में हए ओलंपिक के लिए भारतीय कप्तान के रूप में नेतृत्व किया और भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jaipal Singh Munda Kaun Tha