झारखंड के मुख्यमंत्री कौन है 2022

(A) रघुबर दास
(B) हेमंत सोरेन
(C) मधु कोड़ा
(D) शिबू सोरेन

hemant soren

Answer : हेमंत सोरेन (Hemant Soren)

Explanation : झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) है। वह झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन के पुत्र हैं। हेमंत सोरेन पहली बार 13 जुलाई, 2013 से 23 सितंबर, 2014 तक राज्य के नौवें मुख्यमंत्री रहे। इनका जन्म 10 अगस्त, 1975 ई. रामगढ़ में हुआ था। वर्ष 2003 में राजनीति में पदार्पण करते हुए ये झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष बने। ये 24 जून, 2009 से 4 जनवरी, 2010 तक राज्यसभा सांसद भी रहे। ये पहली बार 23 दिसंबर, 2009 को दुमका से विधान सभा के लिए चुने गये। वर्तमान में 29 दिसंबर, 2019 से राज्य का दूसरी बार कार्यभार संभालने के पश्चात् ये राज्य के ग्यारहवें मुख्यमंत्री बने हैं।
Tags : मुख्यमंत्री
Related Questions
Web Title : Jharkhand Ke Mukhyamantri Kaun Hai