जिस वर्ष शिवाजी ने शाइस्ता खां को पराजित किया वह है?

(A) 1666 ई.
(B) 1663 ई.
(C) 1668 ई.
(D) 1705 ई.

Question Asked : [MPPSC (Pre) GS Ist 2016]

Answer : 1663 ई.

1660 ई. में मुगल सूबेदार शाइस्ता खां को शिवाजी को समाप्त करने के आदेश दिये गये। उसने बीजापुर राज्य से मिलकर शिवाजी के पुना, चाकन और कल्याण को छीन लिया। 1663 ई. में शाइस्ता खां ने पूना में वर्षा काल बिताने का नि​श्चय किया। 15 अप्रैल, 1663 ई. को शिवाजी चुपके से पूना में प्रवेश कर गये और रात को शाइस्ता खां के महल पर आक्रमण करने में सफलता प्राप्त की। इस आक्रमण में शिवाजी ने उसका अंगूठा काअ लिया जिससे उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jis Varsha Shivaji Ne Shaista Khan Ko Parajit Kiya Vah Hai