कौन सी नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है?

(A) लिंपोपो नदी
(B) नील नदी
(C) माही नदी
(D) कांगो नदी

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : कांगो नदी

कांगो नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है। इसका दूसरा नाम ज़ाइरे नदी भी है। कांगो नदी एमेजन नदी को छोड़कर सबसे अधिक लंबी है जिसकी लंबाई 2,900 मील और प्रवाहक्षेत्र 14,25,000 वर्ग मील है। यह नदी मध्य अफ्रीका के 4,650 फुट की ऊँचाई से निकलकर पश्चिम दिशा में 2,900 मील की यात्रा समाप्त करके समुद्र में गिरती हैं। अपने मार्ग में कांगो नदी दो बार भूमध्य रेखा पार करती है। इसकी सहायक नदियों में कसाई तथा उंबागी विशेष उल्लेखनीय हैं। इस नदी में 4,000 लघु द्वीप हैं। इस नदी का अधिकांश मार्ग घने तथा अभेद्य जंगलों से घिरा हुआ है। इसमें सैकड़ों जातियों की मछलियाँ मिलती हैं तथा तटीय प्रदेश में दुर्लभ कीड़े मकोड़ों की प्राप्ति होती है। कांगो नदी के इतिहास के अनुसार 1482 ई. में डायगोकाओ नामक पुर्तगाली यात्री का यहां आगमन हुआ तथा उसने यहाँ पर एक स्तंभ (पडराओ) खड़ा किया। तब से इस नदी की रीओ डी पडराओ के नाम से पुकारा जाने लगा। कालांतर में पुर्तगाली अन्वेषकों ने इसको ज़ैर नाम प्रदान किया। अंतिम तथा विश्वविख्यात नाम कांगो पड़ा।
Tags : कांगो नदी नदी भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kaun Si Nadi Bhumadhya Rekha Ko Do Bar Katati Hai