युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान या ऑपरेशन का नाम क्या था?

What was the name of the operation carried out by the Government of India to safely bring back Indians from war-torn Ukraine?

A: ऑपरेशन गंगा
B: ऑपरेशन सुकून
C: ऑपरेशन कीव
D: ऑपरेशन राहत

Kaun Banega Crorepati 14
Question Asked : Kaun Banega Crorepati Season 14 Question No. 6

Answer : ऑपरेशन गंगा

युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान या ऑपरेशन का नाम क्या था? इसका सही जवाब है–ऑपरेशन गंगा। सही जवाब भेजने के लिए आपको विकल्प A चुनना होगा। बता दे कि ऑपरेशन गंगा वर्ष 2022 में चलाया गया एक निकासी अभियान है। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिये ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चलाया गया है। यह अभियान 22 फरवरी 2022 से चलाया गया, जिसके तहत अब तक करीब 15900 से अधिक भारतीयों को वापस भारत लाया जा चुका है।

केबीसी 2022 के सीजन 14 का यह छठवां सवाल है। जो 14 अप्रैल की रात 9 बजे अमिताभ बच्चन ने पूछा है। आपको इसका जवाब अगले दिन तक यानि 15 अप्रैल की रात 9 बजे से पहले देना होगा। अब कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) में रजिस्ट्रेशन के लिए दो सवाल और पूछे जायेगें। जिसमें अंतिम सवाल 17 अप्रैल 2022 को पूछा जायेगा। केबीसी हॉट सीट तक पहुंचने के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु पूछे गए किसी भी सवाल के चार विकल्पों में से सही विकल्प का जवाब देना होता है। SMS के जरिए जवाब देने के लिए KBC{space}आपका जवाब (A,B,C or D) {space} उम्र {space} लिंग (पुरुष के लिए M, महिला के लिए F और अन्य के लिए O) लिखकर 509093 पर भेज दें और अगर आप SonyLIV App से जवाब देना चाहते हैं तो पहले ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें इसके बाद अपना नाम, उम्र और सही जवाब लिखकर भेज दें। जिसका जवाब सही होगा उसे कम्प्यूटर द्वारा चुना जाएगा और अगले राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आप अमिताभ बच्चन के पूछे किसी भी एक सवाल का सही जवाब देकर भी करोड़पति बनने की प्रक्रिया में सलेक्ट हो सकते है।

हिंदी में जानें : KBC 14 के रजिस्ट्रेशन से हॉट सीट तक पहुंचने के नियम

आपको बता दे कि कौन बनेगा करोड़पति के इतिहास में यह दूसरी बार होगा जब केबीसी शो के रजिस्ट्रेशन से लेकर प्रतियोगियों के चुनाव तक पूरी प्रोसेस ऑनलाइन होगी। पहले सवालों के जवाबों के आधार पर उम्मीदवारों को चयन होगा और इसके बाद सामान्य ज्ञान की ऑनलाइन परीक्षा भी हो सकती है। इसके बाद जो इंटरव्यू होगा, वो भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से करवाया जाएगा। इंटरव्यू क्लियर करने के बाद केबीसी कंटेस्टेंट्स को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जाने का मौका मिलता है और यहीं से खुलता है हॉट सीट का रास्ता। बता दें कि बिग बी इस शो के साथ पिछले 19 सालों से जुड़े हैं। साल 2000 से शुरू हुआ ये शो अपने तेरह सीजन पूरे कर चुका है।
Tags : कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kbc 14 Question 6