किस दक्षिण भारतीय राज्य में उत्तम ग्राम प्रशासन था?

(A) चेर
(B) चालुक्य
(C) चोल
(D) वातापी

Answer : चोल

Explanation : चोल साम्राज्य में ग्रामों की शासन व्यवस्था उत्तम कोटि की थी। ग्राम तथा नगरों की सभाएं शासन की मूलभूत इकाइयां थीं। नाडु की प्रशासनिक सभाएं प्रतिनिधियों द्वारा निर्मित होती थीं। इस काल में स्थानीय स्वशासन में उर तथा सभा अथवा महासभा बालिग सदस्यों द्वारा निर्मित होती थी। उर गांव के सर्वसाधरण लोगों की प्रधान समिति थी। नगरम् तीसरे प्रकार की सभा थी। सभा/ महासभा गांव के वरिष्ठ ब्राह्मणों की सभा थी जो अग्रहार ग्रामों में होती थी। महासभा को पेरुगुर्रि कहा जाता था।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Dakshin Bhartiya Rajya Me Uttam Gram Prashasan Tha