किस देश ने कालापानी क्षेत्र पर अपना दावा किया है?

(A) भूटान
(B) बांग्लादेश
(C) नेपाल
(D) श्रीलंका

Answer : नेपाल

नेपाल देश ने कालापानी और लिपुलेख क्षेत्र पर अपना दावा किया है। कालापानी चीन, नेपाल और भारत की सीमा जहां मिलती है वह 372 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र है। भारत इसे उत्तराखंड का हिस्सा मानता है जबकि नेपाल इसे अपने नक्शे में दर्शाता है। दरअसल नवंबर 2019 में, भारत के गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक नए नक्शे में कालापानी क्षेत्र को शामिल किये जाने पर नेपाल सरकार नाराज हो गई थी। क्योंकि वह उस पर अपना दावा पेश करता है। जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कैलाश मानसरोवर जाने के लिए 80 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया था जो लिपुलेख दर्रे पर समाप्त होती है, उस पर भी नेपाल सरकार द्वारा आपत्ति जताई गई थी।

आपको बता दे कि नेपाल और ब्रिटिश इंडिया के बीच सुगौली समझौता साल 1816 में हुआ था। इसमें कालापानी इलाके से होकर बहने वाली महाकाली नदी भारत-नेपाल की सीमा मानी गई है। हालांकि, सर्वे करने वाले ब्रिटिश ऑफिसर ने बाद में नदी का उद्गम स्थल भी चिह्नित कर दिया था जिसमें कई स्थलों पर सहायक नदियां भी मिलती हैं। नेपाल का दावा है कि विवादित क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र से गुजरने वाली जलधारा ही वास्तविक नदी है, इसलिए कालापानी नेपाल के इलाके में आता है। वहीं, भारत नदी का अलग उद्गम स्थल बताते हुए इस पर अपना दावा करता है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी नेपाल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Desh Ne Kalapani Kshetra Par Apna Dava Kiya Hai