कृषि कर्मण पुरस्कार 2020 बिहार को क्यों दिया गया?

(A) मक्का और गेहूँ के उत्पादन और उत्पादकता के लिए
(B) खाद्यान्नों के उत्पादन के लिए
(C) चावल के उत्पादन के लिए
(D) तिलहनों के उत्पादन के लिए

Question Asked : 66th BPSC Pre Exam 2020

Answer : मक्का और गेहूँ के उत्पादन और उत्पादकता के लिए

Explanation : भारत सरकार ने 2 जनवरी, 2020 को बिहार राज्य को कृषि कर्मण पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार बिहार को मक्का और गेहूँ के उत्पादन और उत्पादकता के लिए दिया गया था। कृषि कर्मण सम्मान गेहूँ, चावल, दालें और मोटे अनाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों को दिया जाता है। बिहार को 2016-17 में मक्का और 2017-18 में गेहूँ में श्रेष्ठ उत्पादन के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। दोनों फसलों में बिहार ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। बिहार को पाँचवीं बार कृषि कर्मण दिया गया है। इसके पहले तीन बार और यह पुरस्कार मिल चुका है। सबसे पहले 2011-12 में चावल के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, RRB, NTC Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Krishi Karman Awards To Bihar