कुमायूं हिमालय की सबसे ऊंची चोटी

(A) कंचनजंगा
(B) त्रिशूल
(C) नंदादेवी पर्वत
(D) गंगोत्री

Answer : नंदादेवी पर्वत (7,816 मी.)

Explanation : कुमायूं हिमालय की सबसे ऊंची चोटी नंदादेवी है। जिसकी ऊंचाई 7,816 मीटर (25,643 फीट) है। कुमायूं हिमालय का विस्तार सतलज नदी से काली नदी तक 320 किमी की लंबाई में है। जिसका क्षेत्रफल 38,000 वर्ग किमी है। यह पंजाब हिमालय की अपेक्षा अधिक ऊंचा है। गंगा तथा यमुना नदियों का उद्गम इसी हिमालय से होता है। यह उत्तराखंड राज्य में फैला हुआ है। नंदादेवी (7,817 मी.) कुमायूं हिमालय का सर्वोच्च शिखर है। ऐसा माना जाता है कि यहां प्राचीनकाल में 360 झीलें थीं, जिनमें—नैनीताल, भीमताल तथा सातताल झीलें प्रसिद्ध हैं। माना एवं नीति दरों द्वारा यह भाग तिब्बत के निकट है। इस भाग की अन्य प्रसिद्ध चोटियां हैं-बद्रीनाथ (7,040 मी.), केदारनाथ (6,714 मी.), त्रिशूल (6,803 मी.), गंगोत्री (6,614 मी.) हैं।
Tags : भारत का भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Kumaun Himalaya Ki Sabse Unchi Choti