कुषाण किस मध्य एशियाई जनजाति के वंशज थे?

(A) ह्युगनु
(B) व्हसुन
(C) लिटिल ह्यूची
(D) ग्रेट ह्यूची

Answer : ग्रेट ह्यूची

Explanation : कुषाणों का विख्यात शासक कनिष्क था। कुषाण वंश को पश्चिमी चीन से आया हुआ माना गया है। लगभग दूसरी शताब्दी ईपू. के मध्य में सीमांत चीन में ह्यूची नामक कबीलों की एक जाति हुआ करती थी जो कि खानाबदोशों की तरह जीवन व्यतीत किया करती थी। इसका सामना झुगनु कबीलों से हुआ जिसने इन्हें इनके क्षेत्र से खदेड़ दिया। ईली नदी के तट पर इनका सामना व्ह्सुन नामक कबीलों से हुआ। ह्यूची ने उनके उपर अपना अधिकार कर लिया। यहां से ह्यूची दो भागों में बंट गये, ह्यूची का जो भाग यहां रुक गया वो लघु ची कहलाया और जो भाग यहां से और पश्चिम दिशा में बढा वो महान ह्यूची कहलाया। महान ह्यूची का सामना शकों से भी हुआ। शकों को इन्होंने परास्त कर दिया और वे नये निवासों की तलाश में उत्तर के दरों से भारत आ गये।
Related Questions
Web Title : Kushan Kis Madhya Asiyai Janjati Ke Vanshaj The