क्या भूलूँ क्या याद करूँ किसकी आत्मकथा है?

(A) कुबेर नाथ राय
(B) हरिवंश राय बच्चन
(C) महादेवी वर्मा
(D) शिव प्रसाद सिंह

Answer : हरिवंश राय बच्चन

Explanation : क्या भूलूँ क्या याद करूँ साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन की आत्मकथा है। आत्मकथा जगत में अब तक सर्वप्रशंतिस, प्रसिद्ध एवं पुरस्कृत आत्मकथाकार डॉ. हरिवंश राय बच्चन हैं। उनकी आत्मकथा के चार भाग हैं-(1) क्या भूलूँ, क्या याद करूँ, (2) नीड़ का निर्माण फिर-फिर (3) बसेरे से दूर तथा (4) दशद्वार से सोपान तक। हरिवंशराज बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 में इलाहाबाद के नज़दीक प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील के अमोढ़ गांव में हुआ था। घर में उनको प्यार से बच्चन कहा जाता था। अपने कविताओं और लेखन के लिए वह इतना प्रसिद्ध हुए कि बाद में इसी नाम से उन्हें पूरे विश्व में पहचाना जाने लगा। हरिवंश राय बच्चन को सबसे बड़ी प्रसिद्धि मिली सन् 1935 में जब उनकी कविता मधुशाला छपि। इसके अलावा सन् 1966 में वह राज्य सभा के सदस्य के रूप में भी चुने गए। हरिवंश राय बच्चन को सन् 1976 में पद्म भूषण से सम्मान से नवाजा गया। 18 जनवरी सन् 2003 में मुंबई में जब हरिवंश राय बच्चन की उम्र 95 वर्ष थी तब उनका निधन हो गया।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kya Bhooloon Kya Yaad Karoon Kiski Atmakatha Hai