लिटिल ब्वॉय परमाणु बम का वजन कितना था?

(A) 3500 किलोग्राम
(B) 4400 किलोग्राम
(C) 5500 किलोग्राम
(D) 7000 किलोग्राम

Answer : 4400 किलोग्राम

Explanation : लिटिल ब्वॉय परमाणु बम का वजन 9,700 पाउंड यानि करीब 4400 किलोग्राम था। जबकि इसकी लंबाई 10 फीट और व्यास 28 इंच था। द्वितिय विश्वयुद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा शहर पर 6 अगस्त 1945 को सवा आठ बजे अमेरिका ने परमाणु बम गिराया गया था। इस बम का नाम लिटल ब्वॉय (Little Boy) था। इस हमले में करीब 80 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और शहर के 30 फीसदी लोगों की मौत तत्काल हो गई थी। परमाणु बम के कारण शहर के 90 फीसदी डॉक्टर मारे गए थे। इस कारण घायल होने वालों का इलाज जल्द से जल्द संभव नहीं हो पाया। इस बम के कारण जमीनी स्तर पर लगभग 4,000 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी पैदा हुई थी। इस हमले के बाद 9 अगस्‍त को नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु बम फेंका था।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Little Boy Parmanu Bomb Ka Vajan Kitna Tha