मंदिर स्थापत्य की भूमिज शैली किस स्थापत्य शैली की उपशैली है?

(A) नागर शैली
(B) द्राविड़ शैली
(C) इंडो पार्शियन शैली
(D) बेसर शैली

Answer : नागर शैली

Explanation : मंदिर स्थापत्य की भूमिज शैली नागर शैली की उपशैली है। नागर शैली का मंदिर ऊंचे चबूतरे पर आधार से शिखर तक चौपहला या वर्गाकार होता है। मंदिर के चबूतरे पर चढ़ने के लिए चारों ओर सीढ़ियां होती है। वर्गाकार गर्भगृह की ऊपरी बनावट ऊंची मीनार जैसी होती है। इनके शिखर की रेखाएँ तिरछी और चोटी की ओर झुकी होती हैं और शीर्ष आमलक से सुशोभित रहता है। हिमालय और विन्ध्य पर्वतमाला के मध्यस्थ क्षेत्र में नागर शैली के मंदिर विस्तृत हैं। पर्सी ब्राउन ने नागर शैली को ही उत्तर भारतीय आर्य शैली की संज्ञा दी है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mandir Sthapatya Ki Bhumij Shaili Kis Sthapatya Shaili Ki Upshaili Hai