मरुभूमि की कोकिला किसे कहा जाता है?

(A) मीरा बाई
(B) गवरी बाई
(C) अल्लाह जिल्लाई बाई
(D) हमीदा बानो

Question Asked : RAS Exam 2019

Answer : अल्लाह जिल्लाई बाई

Explanation : मरुभूमि की कोकिला अल्लाह जिल्लाई बाई को कहा जाता है। बीकानेर की प्रसिद्ध मांड गायिका जिल्लाई बाई ने उस्ताद हुसैन बख्त से संगीत की शिक्षा ली। इन्होंने राजस्थान की मांड गायकी को विश्व के लोक संगीत के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने का कार्य किया। अल्लाह जिल्लाई बाई की आवाज ध्रुपद गायकों की तरह बुलंद थी। मांड गायिकी को देश विदेशों में लोकप्रिय बनाने के ​कारण इन्हें 1982 ई. में पद्मश्री से अलंकृत किया गया। लोक कला गायन के क्षेत्र में बहूमूल्य योगदान के लिए वर्ष 1976 77 में इन्हें अकादमी सम्मान प्रदान कर राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया। यह मांड गायिकी के अलावा ठुमरी, ख्याल और दादरा की बेहतरीन कलाकार थी। केसरिया बालम, बाई सा रा बीरा, काली काली काजलिये री रेख, झालो दियो जाय इनके लोकप्रिय गीत हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Marubhumi Ki Kokila Kise Kaha Jata Hai