मत्स्य अवतार किस युग में हुआ था?

(A) त्रेतायुग
(B) सतयुग
(C) द्वापरयुग
(D) कलियुग

Answer : सतयुग

मत्स्य अवतार सतयुग में हुआ था। इस युग में भगवान विष्णु के हयग्रीव, कूर्म, वाराह, नृसिंह अवतार हुए जो कि सभी सभी अमानवीय थे। इस युग में शंखासुर का वध एवं वेदों का उद्धार, पृथ्वी का भार हरण, हरिण्याक्ष दैत्य का वध, हिरण्यकश्यपु का वध एवं प्रह्लाद को सुख देने के लिए यह अवतार हुए थे। मत्स्यावतार (Matsyavatar) भगवान विष्णु के दस अवतारों में से पहला अवतार है। इस अवतार में भगवान विष्णु ने इस संसार को भयानक जल प्रलय से बचाया था।

भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की बड़ी रोचक कथा है। राजा सत्यव्रत उदार हृदय के स्वामी थे। वह एक दिन नदी में स्नान कर रहे थे। तर्पण के लिए उन्होंने जब अंजलि में जल लिया, तो जल के साथ एक छोटी मछली भी आ गई। सत्यव्रत ने मछली को नदी में छोड़ दिया। मछली ने कहा- जल के बड़े-बड़े जीव छोटे-छोटे जीवों को मारकर खा जाते हैं। मेरे प्राणों की रक्षा कीजिए।

सत्यव्रत ने मछली को जल से भरे हुए कमंडल में डाल लिया, पर रात ही रात में मछली इतनी बड़ी हो गई कि कमंडल छोटा पड़ने लगा। तब सत्यव्रत ने मछली को मटके में रख दिया। मछली फिर बड़ी हो गई। तब राजा ने उसे सरोवर में डाल दिया। सरोवर के बाद नदी और फिर समुद्र में डाल दिया।

इस चमत्कार से चकित सत्यव्रत मछली से पूछ बैठे- आप कौन हैं? तब मत्स्य के रूप में श्रीहरि ने कहा- राजन! हयग्रीव नामक दैत्य ने वेदों को चुरा लिया है। सृष्टि में चारों ओर अज्ञान और अधर्म फैला हुआ है। मैंने हयग्रीव को मारने के लिए ही मत्स्य का रूप धारण किया है। आज से सातवें दिन पृथ्वी प्रलय में डूब जाएगी। तब आपके पास एक नाव पहुंचेगी। आप सभी अनाजों वऔषधियों के बीजों को लेकर सप्त ऋषियों संग नाव पर बैठ जाना। मैं उसी समय आपको दिखाई पड़ूंगा। ज्ञान प्रदान करूंगा। ठीक सातवें दिन प्रलय हुआ। पृथ्वी जलमग्न हो गई। तभी एक नाव आई, जिसमें सत्यव्रत सप्त ऋषियों के साथ बैठ गए। नाव में अनाजों और औषधियों के बीज भी भर लिए। तब मत्स्यरूपी भगवान ने सत्यव्रत और सप्त ऋषि गण की प्रार्थना पर आत्मज्ञान प्रदान किया। प्रलय का प्रकोप शांत होने पर मत्स्य अवतार में श्रीहरि ने हयग्रीव को मारकर उससे वेद छीन लिए और वेद पुन: ब्रह्माजी को दे दिए।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Matsya Avatar Kis Yug Mein Hua Tha