‘मेघदूतम्’ में अभिशप्त यक्ष कहा के निवासी बने?

(A) सीतामढ़ी
(B) दण्डकारण्य
(C) रामगिरि
(D) कैलाश पर्वत

Question Asked : [TGT Exam 2004]

Answer : रामगिरि

'मेघदूतम्' में यक्षों के स्वामी कुबेर द्वारा अभिशप्त यक्ष रामगिरि पर्वत (रामगिर्याश्रमेषु) पर एक वर्ष तक अपनी पत्नी से वियुक्त होकर निवास करता है। 'रामगिरि' मध्य प्रदेश के रामगढ़ पर्वत को रामगिरि माना गया है। प्रसिद्ध टीकाकार वल्लभ मल्लिनाथ ने इस रामगिरि को 'चित्रकूट' माना है, जबकि विल्सन महोदय ने इसे नागपुर के पास अवस्थित 'रामटेक' मानते हैं। 'कैलाश पर्वत', हिमालय के उत्तर में अवस्थित है। पुराण में इसे देवभूमि कहा गया है। इसके दक्षिण मे मानसरोवर है। यह शंकर जी का निवास स्थल बताया जाता है। 'आम्रकूट' अमरकंटक पर्वत, नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
'विन्ध्य', आर्यावर्त और दाक्षिणात्य देश के बीच में अवस्थित विन्ध्य पर्वत है। यह सात कुलपर्वतों में से एक है। 'अवन्ति' आधुनिक मालवा का पश्चिमी हिस्सा, इसकी राजधानी उज्जयिनी थी। 'उज्जियनी', यह मालवा देश की राजधानी थी। इसे अवन्ती, अवन्तिका और विशाला भी कहते हैं। इसका आधुनिक नाम उज्जैन है। यह अयोध्या आदि सात पुरियों में से एक है। 'क्रौच्चरन्ध्र' यह हिमालय से कैलाश की ओर मानसरोवर में जाने का कोई पहाड़ी दर्रा है, संभवत:, लिपूलेख' दर्रे का पुराना नाम है। पुराणों में यह प्रसिद्ध है कि कार्तिकेय ने क्रौच्चपर्वत को विदीर्ण किया था। 'देवगिरि', आधुनिक देवगढ़ है जो उज्जैन तथा मंदसोर के बीच स्थित है। 'दशार्ण', यह मालवा का पूर्वी हिस्सा है। इसकी राजधानी विदिशा (आधुनिक भिलसा) थी। इस क्षेत्र में वेत्रवती (बेतवा) नदी बहती है। कुछ लोग वर्तमान छत्तीसगढ़ को ही दशार्ण मानते हैं। 'मानस', कैलाश पर्वत पर ब्रह्रा जी द्वारा निर्मित एक सरोवर था, जिसे आजकल मानसरोवर कहते हैं।
Tags : संस्कृत संस्कृत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Meghadootam Mein Abhishapt Yaksh Kaha Ke Niwasi Bane