मुगल शासकों द्वारा प्रचलित मनसबदारी प्रथा की उत्पत्ति हुई?

(A) फारस से
(B) अरब से
(C) मध्य एशिया से
(D) भारत से

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 2008]

Answer : मध्य एशिया से

मुगलों की सैनिक व्यवस्था की प्रमुख विशेषता मनसबदारी व्यवस्था थी। मुगल बादशाहों में से अकबर ने इसे आरंभ किया था। अन्य मुगल बादशाहों ने थोड़े बहुत परिवर्तनों के साथ इसे स्थापित रखा। उत्तरकालीन मुगल बादशाहों के समय में यह निष्प्राण हो गयी। अकबर द्वारा प्रारंभ की गयी मनसबदारी व्यवस्था पूर्णतया नवीन नहीं थी यद्यपि उसने उसे उचित संगठन प्रदान किया और अपनी आवश्यकताओं के अनुकूल बनाया। संभवत: अकबर ने इसकी प्रेरणा खलीफा अब्बा सईद द्वार आंरभ की गयी और चंगेज खां तथा तैमूर द्वारा स्वीकार की गयी सैनिक व्यवस्था से प्राप्त की थी। दिल्ली सल्तनत के शासकों ने भी इस व्यवस्था को किसी न किसी रूप मे अपना रखा था। बलबन के समय में भी इस प्रकार की व्यवस्था थी। मनसबदारी व्यवस्था जिसका मुख्य आधार दशमलव प्रणाली के आधार पर अधिकारियों के पदों का विभाजन करना था, भारत के लिए नवीन न थी। परंतु अकबर ने अपने तरीके से इसे श्रेष्ठ अवश्य बनाया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mughal Shasako Dwara Prachalit Mansabdari Pratha Ki Utpatti Hui